Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
results of the story article contest by rajasthan Sindhi Academy-सिन्धी अकादमी द्वारा कहाणी आलेख प्रतियोगिता के परिणाम घोषित - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सिन्धी अकादमी द्वारा कहाणी आलेख प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

सिन्धी अकादमी द्वारा कहाणी आलेख प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

0
सिन्धी अकादमी द्वारा कहाणी आलेख प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

जयपुर। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 में आयोजित अखिल भारतीय एवं राज्य स्तरीय कहाणी आलेख प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गई है।

अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर अजमेर के डॉ सुरेश बबलानी की कहाणी ’नारेल’ ने प्रथम, रांची के डॉ ध्रुव तनवानी की कहाणी ’कर भलो त थिए भलो’ ने द्वितीय एवं आदिपुर के महेश खिलवाणी की कहाणी ’रख’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

इसी प्रकार राज्य स्तर पर जयपुर की वीना करमचंदानी की कहाणी ’डेखाउ जा बिजु’ ने प्रथम, कोटा की पूनम रतनानी की कहाणी ’आज़ादी’ ने द्वितीय तथा जयपुर की डॉ माला कैलाश की कहाणी ’मंगलू’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

नवोदित लेखकों की अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता में आदिपुर की चम्पा चेतनानी की कहानी ’मां कीअं विसारियां’ ने प्रथम, सूरतगढ़ की वीनस रतनानी की कहाणी ’गुण-अवगुण’ ने द्वितीय एवं बैंगलोर की भाविका रतनानी की कहाणी ’अहसासु’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

इसी प्रकार राज्य स्तर पर जयपुर की मोनिका पंजवानी की कहानी ’रिश्तन जो चक्रव्यूह’ ने प्रथम, एवं जयपुर की वीना प्रियदर्शना की कहाणी ’समझु पुट’ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

अकादमी सचिव ने बताया कि पुरस्कारों के अन्तर्गत अखिल भारतीय स्तर पर क्रमशः 5000/-, 4000/- एवं 3000/- तथा राज्य स्तर पर क्रमशः 3000/- 2500/- एवं 2000/- की नगद राशि प्रदान की जाएगी।