Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Hardik patel attack bjp on promises to build Ram temple - भाजपा ने मंदिर निर्माण का देश की जनता से किया वादा नहीं किया पूरा : हार्दिक पटेल - Sabguru News
होम UP Ayodhya भाजपा ने मंदिर निर्माण का देश की जनता से किया वादा नहीं किया पूरा : हार्दिक पटेल

भाजपा ने मंदिर निर्माण का देश की जनता से किया वादा नहीं किया पूरा : हार्दिक पटेल

0
भाजपा ने मंदिर निर्माण का देश की जनता से किया वादा नहीं किया पूरा : हार्दिक पटेल
Hardik patel attack bjp on promises to build Ram temple
Hardik patel attack bjp on promises to build Ram temple
Hardik patel attack bjp on promises to build Ram temple

अयोध्या। किसान क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात के नेता हार्दिक पटेल ने भारतीय जन पार्टी पर निशाना साधते हुये कहा कि अयोध्या में विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का मंदिर बनाने का जो वादा जनता से किया था उसे आज तक पूरा नहीं किया।

पटेल ने शनिवार को कुशीनगर जाते समय अयोध्या में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ने जनता के साथ छल किया है। मंदिर बनाने का वायदा किया था लेकिन आज तक पूरा नहीं किया। अब यही जनता उनको 2019 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का ताला निवर्तमान कांग्रेस की सरकार राजीव गांधी ने खुलवाया था जबकि भाजपा बार-बार उच्चतम न्यायालय का हवाला देकर जनता को गुमराह कर रही है।

उन्होंने कहा कि मंदिर के अलावा देश के युवाओं को रोजगार की जरूरत है। किसानों के समस्याओं के निराकरण की जरूरत है जिसके लिए केन्द्र की भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की जरूरत है।

पटेल ने उत्तर प्रदेश में बढ़ रही अपराध की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां की सरकार नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों को बराबर का प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम के नाम पर लोगों को दु:खी कर रहे हैं। कभी हनुमानजी दलित बता रहे हैं। उन्हीं के सरकार के मंत्री द्वार यह कहा जाता है कि हनुमान जी आदिवासी थे। उनके विधायक उन्हें मुसलमान बता रहे हैं। विकास के मुद्दों से लोगों का ध्यान बाटने के लिए भगवान को भी नहीं छोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हनुमान जी ईश्वर के रूप हैं उनकी कोई जाति-पांति नहीं होती। वह सबके लिए हैं। भगवान की जाति का बंटवारा करने का मतलब भाजपा के पास अब कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है।

उन्होंने कहा कि पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जिस जगह सभा करेंगे उस जगह वह हारेंगे लेकिन अब एकदम उल्टा हो गया है। अब योगी जहां सभा करेंगे वहां भाजपा हारेगी। अयोध्या में तीन फरवरी को किसानों की एक विशाल महापंचायत होने वाली है जिसमें मैं शामिल होने के लिए यहां आऊगा।