Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jharkhand JDU chief Jaleshwar Mahto joins Congress-झारखंड जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल - Sabguru News
होम Headlines झारखंड जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल

झारखंड जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल

0
झारखंड जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो कांग्रेस में शामिल
Jharkhand JDU chief Jaleshwar Mahto joins Congress
Jharkhand JDU chief Jaleshwar Mahto joins Congress
Jharkhand JDU chief Jaleshwar Mahto joins Congress

रांची। झारखंड जनता दल यूनाईटेड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जलेश्वर महतो बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ आज कांग्रेस में शामिल हो गए।

महतो ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं झारखंड में कांग्रेस पार्टी मामलों के प्रभारी आरपीएन सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने यहां कहा कि महतो के कांग्रेस में शामिल होने से राज्य में पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि महतो की ईमानदार एवं स्वच्छ छवि से कांग्रेस को लाभ होगा।