Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rajasthan reels under severe cold wave, dense fog hit traffic-राजस्थान में कड़ाके की ठंड एवं कोहरे से लोग परेशान - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer राजस्थान में कड़ाके की ठंड एवं कोहरे से लोग परेशान

राजस्थान में कड़ाके की ठंड एवं कोहरे से लोग परेशान

0
राजस्थान में कड़ाके की ठंड एवं कोहरे से लोग परेशान

जयपुर। राजस्थान में कड़ाके की ठंड एवं शीत लहर के कारण लोग ठिठुरने लगे हैं और इससे तथा कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ हैं।

इस बार प्रदेश में रिकाॅर्ड तोड़ सर्दी पड़ रही है और सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से चार डिग्री सेल्सियस से अधिक नीचे दर्ज किया गया।

फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4़ 5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। शुक्रवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु से 4़ 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। फतेहपुर में पिछले सोलह दिनों में एक-दो दिन को छोड़कर शेष सभी दिनों न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु एवं उससे नीचे ही रहा हैं।

कड़ाके की सर्दी के चलते खेतों में खड़ी फसल पर हल्की बर्फ की चादर सी बिछ जाने से फसल खराब होने की संभावना है और किसानों इसकी चिंता होने लगी हैं।

इसी तरह राज्य के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में भी न्यूनतम तापमान लुढ़कर शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया जिससे सुबह लोग घरों के बाहर कम आए और घरो में दुबके रहे। इससे यहां आए पर्यटकों को भी परेशानी हुई।

इसके अलावा राजधानी जयपुर सहित कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने एवं शीत लहर के कारण लोग ठिठुर रहे हैं।

सुबह कोहरे के कारण सड़क, रेल एवं हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ हैं और इस कारण जहां मुख्य राजमार्गों पर वाहनों की कतार लग गई वहीं कोहरे के कारण कई रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और विलंब से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच रही हैं। इसके अलावा इस कारण कई हवाई जहाज भी प्रभावित हुए हैं।