Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
how year 2018 Lucky for Congress and Ashok Gehlot-कांग्रेस एवं अशोक गहलोत के लिए 2018 रहा भाग्यशाली - Sabguru News
होम Headlines कांग्रेस एवं अशोक गहलोत के लिए 2018 रहा भाग्यशाली

कांग्रेस एवं अशोक गहलोत के लिए 2018 रहा भाग्यशाली

0
कांग्रेस एवं अशोक गहलोत के लिए 2018 रहा भाग्यशाली
year 2018 Lucky for Ashok Gehlot
year 2018 Lucky for Ashok Gehlot
year 2018 Lucky for Ashok Gehlot

जयपुर। राजस्थान में वर्ष 2018 सत्ता में बदलाव से कांग्रेस एवं तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने से अशोक गहलोत के लिए भाग्यशाली रहा वहीं विवादित बिल समाप्त एवं भारत बंद, पद्मावत फिल्म पर विवाद एवं फिल्म अभिनेता सलमान खान को सजा तथा अन्य फैसले एवं घटनाएं बीतने वाले वर्ष की प्रमुख यादें रही।

राजस्थान में वर्ष 2013 के चुनाव में केवल 21 सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने गत सात दिसम्बर को हुए पन्द्रहवीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराकर फिर सत्ता में आई और पिछले विधानसभा चुनावों में करीब पच्चीस साल से एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा की सत्ता की बनी परम्परा को तोड़कर फिर से राज्य में अपना राजनीतिक प्रभुत्व साबित किया।

इस चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीटें जीती और एक उसके सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल ने जीती जबकि चौदहवीं विधानसभा चुनाव में 163 सीटें जीतकर भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा केवल 73 सीटों पर सिमट गई।

आजादी के बाद से वर्ष 1977 में जनता पार्टी को छोड़कर राज्य में कांग्रेस एवं भाजपा की सरकारें रहने से तीसरे विकल्प की तलाश कर रहे नेताओं के लिए भी वर्ष 2018 भाग्यशाली रहा और तीसरे मोर्चा के गठन को लेकर संघर्ष कर रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बनाने वाले हनुमान बेनवाल की रालोपा अपने पहले चुनाव में ही तीन सीटें जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज की। रालोपा चुनाव में प्रमुख दल कांग्रेस एवं भाजपा उम्मीदवारों के लिए कई स्थानों पर समस्या भी बनी।

इसी तरह आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही डूंगरपुर में भारतीय आदिवासी पार्टी ने भी दो सीटे जीतकर अपना राजनीतिक प्रभुत्व दिखाया। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी ने भी छह सीटे जीतकर अपना राजनीतिक प्रभुत्व को बढ़ाया।

वर्ष के शुरु में 29 जनवरी को हुए दो लोकसभा एवं एक विधानसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की। इसमें अजमेर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ रघु शर्मा, अलवर लोकसभा उपचुनाव में डॉ कर्ण सिंह यादव तथा भीलवाड़ा जिले के माण्डलगढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विवेक धाकड़ विजयी रहे।

कांग्रेस के लिए प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव के लिए बीतने वाला वर्ष भाग्यशाली रहा लेकिन इससे पहले पन्द्रह मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का एक भी उम्मीदवार के नहीं जीत पाने से राज्य की सभी दस सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया और इस मामले में भाजपा के लिए यह साल भाग्यशाली साबित हुआ।

यह पहला मौका है कि राज्यसभा की सभी दस सीटों पर एक ही पार्टी का प्रतिनिधित्व हैं। पन्द्रह मार्च तीन सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार भूपेन्द्र सिंह यादव, डॉ किरोड़ी लाल मीणा एवं मदन लाल सैनी सांसद चुने गए थे।