Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
congress seva dal davaj bandhane event at gandhi bhawan in ajmer-अजमेर : सेवादल के ध्वज बंधन कार्यक्रम के तहत फहरा तिरंगा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : सेवादल के ध्वज बंधन कार्यक्रम के तहत फहरा तिरंगा

अजमेर : सेवादल के ध्वज बंधन कार्यक्रम के तहत फहरा तिरंगा

0
अजमेर : सेवादल के ध्वज बंधन कार्यक्रम के तहत फहरा तिरंगा
congress seva dal davaj bandhane event at gandhi bhawan in ajmer

अजमेर। शहर जिला कांग्रेस सेवा दल अजमेर इकाई की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशानुसार हर माह के अंतिम सप्ताह के रविवार को देशभर में होने वाला तिरंगा ध्वज बंधन कार्यक्रम मदार गेट गांधी भवन पर सुबह 9 बजे आयोजित किया गया।

मसूदा विधायक एवं सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष राकेश पारीक के मुख्य आतिथ्य व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन की अध्यक्षता तथा सेवादल के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वज वंदन कार्यक्रम हुआ।

ध्वज वंदन कार्यक्रम की शुरुआत में जिला मुख्य संगठक एडवोकेट देसराज मेहरा के नेतृत्व में सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत गाया गया। प्रदेश अध्यक्ष राकेश पारीक व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, प्रदेश सेवादल अतिरिक्त मुख्य संगठक हुलाशचंद भूतड़ा तिरंगा झंडा फहराया। इसके बाद में ध्वज गीत गाया गया।

congress seva dal davaj bandhane event at gandhi bhawan in ajmer

इस अवसर पर मसूदा विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश पारीक ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में कांग्रेस सेवा दल तथा कांग्रेस पार्टी ​को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मजबूत करने के लिए जुटे हुए हैं। वर्तमान परिवेश में छदम राष्ट्रवादी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब देने वाला केवल मात्र सेवादल ही है। सेवादल के बूते कांग्रेस पार्टी मजबूत स्थिति में आ सकती है।

हाल ही में विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट द्वारा सेवादल पर जिस तरह भरोसा जताया गया उस पर संगठन खरा उतरा है। सेवादल के कार्यकमर्ता के रूप में मसूदा विधानसभा क्षेत्र में टिकिट दिया गया और इस सीट पर जीत हुई। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को पार्टी हित में काम करते रहना चाहिए, पार्टी किसी कार्यकर्ता की अनदेखी कभी नहीं करती।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।