Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 02 in history : What happened on 02 january in Indian and World History-जनवरी 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 02 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 02 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1757 – ब्रिटिश सैनिकों ने भारत के कलकत्ता (अब कोलकाता) पर कब्जा किया।
1839 – फ्रांसीसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने चांद की पहली फोटाे प्रदर्शित की।
1879 – आस्ट्रेलिया के फ्रेड स्पोफोर्थ मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेले गए टेस्ट मैच में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने।
1906 – विलिस कैरियर ने दुनिया के पहले एयर कंडीशनर के लिए अमरीकी पेटेंट प्राप्त किया।
1913 – महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल में स्थित टाॅलस्टाय फार्म छोड़ा।
1933 – अमरीकी सैनिकों ने निकारागुआ छोड़ा।
1940- भारतीय मूल के अमरीकी निवासी गणितज्ञ एसआर श्रीनिवास वर्द्धन का जन्म।
1942 – जापानी सैनिकों ने फिलीपींस के मनीला पर कब्जा किया।
1954- भारत रत्न पुरस्कार तथा पद्म विभूषण पुरस्कार की शुरुआत हुई।
1965 – अयूब खान पाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।
1973 – जनरल सैम एचएफजे मानेकशॉ फील्ड मार्शल बने।
1984 – ट्यूनिस में हुए दंगे में 100 से अधिक लोग मारे गए।
1991 – केरल के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया गया।
1995 – फिलीपींस के लुजोन में एक बस दुर्घटना में 29 लोग मारे गए।
2011- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का निधन।
2014 – महाराष्ट्र में पुणे जिले के मालशेज घाट में एक बस के पहाड़ी से गिरने से उसमें सवार 30 लोगों की मौत हो गई।
2016- सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और उनके 46 साथियों को फांसी दी गई।