Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
woman gave birth twins inside waiting room of Palghar Railway Station in maharashtra-पालघर रेलवे स्टेशन पर महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया - Sabguru News
होम India City News पालघर रेलवे स्टेशन पर महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया

पालघर रेलवे स्टेशन पर महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया

0
पालघर रेलवे स्टेशन पर महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया

पालघर। मुंबई से सटे पालघर जिले में सफाले की रहने वाली एक महिला ने पालघर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार 20 वर्षीय छाया सावरा को पालघर रेलवे स्टेशन में पेट में दर्द होने के बाद उसे प्रथम श्रेणी के प्रतीक्षालय में ले जाया गया जहां महिला ने जुड़वा बच्चों (लड़की और लड़का) को जन्म दिया।

महिला दहाणू के एक अस्पताल में भर्ती होने के लिए ट्रेन से जा रही थी लेकिन पालघर रेलवे स्टेशन के पूर्व ही महिला को दर्द शुरू हो गया जिसके कारण सुबह लगभग साढ़े नौ बजे उसके पति और सास ने महिला को तुरंत रेलवे स्टेशन में उतार लिया और रेलवे पुलिस से मदद की मांग की।

महिला को तुरंत प्रथम श्रेणी के प्रतीक्षालय में ले जाया गया और डाक्टरों की भी तुरंत सुविधा की गयी। डाक्टरों की मदद से महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। महिला और बच्चे स्वस्थ हैं। महिला को पहले से ही एक दो वर्ष का लडका है।

कांता अस्पताल के डाक्टर राजेन्द्र चव्हाण ने डाक्टर उमेश धुमंपलवार को महिला के प्रसव में मदद की। बच्चे 2.50 किलोग्राम के हैं। चव्हाण तलासरी गांव में कंबल बांटने के लिए जा रहे थे लेकिन उन्हें फोन आया कि उनकी मदद की जरूरत है इसलिए उन्होंने सारा काम छोड़कर इस कार्य को प्राथमिकता दी।