Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
cm Kamal Nath condoles the demise of Kalpana Parulekar - कमलनाथ ने कल्पना परूलेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal कमलनाथ ने कल्पना परूलेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

कमलनाथ ने कल्पना परूलेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

0
कमलनाथ ने कल्पना परूलेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया
cm Kamal Nath condoles the demise of Kalpana Parulekar
cm Kamal Nath condoles the demise of Kalpana Parulekar
cm Kamal Nath condoles the demise of Kalpana Parulekar

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता कल्पना परूलेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि परूलेकर के दुखद निधन की सूचना उन्हें मिली है। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थीं। मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और अजय सिंह तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव ने भी सुश्री परूलेकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। परूलेकर का आज इंदौर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे काफी तेजतर्रार नेता थीं और दिग्विजय सिंह सरकार के समय कांग्रेस विधायक थीं।