Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bhopal police bust prostitution racket, 13 arrested-भोपाल में देह व्यापार के आरोप में 4 महिलाओं समेत 13 अरेस्ट - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal भोपाल में देह व्यापार के आरोप में 4 महिलाओं समेत 13 अरेस्ट

भोपाल में देह व्यापार के आरोप में 4 महिलाओं समेत 13 अरेस्ट

0
भोपाल में देह व्यापार के आरोप में 4 महिलाओं समेत 13 अरेस्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने देह व्यापार के मामले 4 महिलाओं सहित 13 लोगाें को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर अशोका गार्डन की अशोक विहार कालोनी में एक मकान पर छापा मार कर 4 महिलाओं और 9 पुरूषों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।