Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 05 in history : What happened on 5 january in Indian and World History-जनवरी 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 05 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 5 जनवरी की प्रमुख घटनायें इस प्रकार हैं:-
1592 – मुगल शासक शाहजहां का लाहौर (अब पाकिस्तान) में जन्म।
1659 – खाजवाह की लड़ाई में औरंगजेगब ने शाह शुजा को हराया।
1671 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
1890 – अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का निधन।
1900 – आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।
1934 – भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म।
1941 – क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी का भोपाल में जन्म।
1955 – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता(अब कोलकाता) में जन्म।
1957 – केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम प्रभाव में आया।
1970 – चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।
2000 – अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने ‘पेले’ को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2002 – दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू।
2003 – अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मारे गए
2006 – भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
2007 – तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त।
2008 – यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।
2009 –उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2014 – भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया।