Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
kamalnath | kamalnath news in hindi - परिवर्तनों से जुड़कर ही बनेगा प्रदेश के भविष्य का नक्शा: कमलनाथ - Sabguru News
होम Breaking परिवर्तनों से जुड़कर ही बनेगा प्रदेश के भविष्य का नक्शा: कमलनाथ

परिवर्तनों से जुड़कर ही बनेगा प्रदेश के भविष्य का नक्शा: कमलनाथ

0
परिवर्तनों से जुड़कर ही बनेगा प्रदेश के भविष्य का नक्शा: कमलनाथ
Map of the future of the state will be linked to changes: Kamal Nath

भोपाल, 05 जनवरी :- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज यहां भोपाल से हैदराबाद के बीच सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश को देश और दुनिया में होने वाले परिवर्तनों से जोड़ना होगा, इससे जुड़े बिना प्रदेश के भविष्य का नक्शा नहीं बन सकता।
श्री कमलनाथ ने राजाभोज विमानतल पर भोपाल से हैदराबाद के बीच सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि पूरी दुनिया, देश और प्रदेश में निरंतर परिवर्तन हो रहा है। पहले लोग रेलवे स्टेशनों की ओर दौड़ते थे, अब फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट की ओर दौड़ते हैं। युवा पीढ़ी कम्प्यूटर पर बड़े-बड़े काम करती है। इन परिवर्तनों को समझने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि अब इस दिशा में काम करने की जरूरत है कि परिवर्तन के इस दौर से मध्यप्रदेश को लाभ कैसे मिल सकता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान सबसे ज्यादा रोज़गार के मौके देने वाले प्रदेश के रूप में बनाना है। यह सबकी साझा चुनौती है। उन्होंने इंडिगो एयर लाइन्स को सेवाएं शुरू करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सेवाएं दे और मध्यप्रदेश के दिल में बस जाएं। सरकार हर प्रकार से सहयोग करेगी।
इस मौके पर नागरिक विमानन मंत्री पी.सी. शर्मा ने हवाई सेवा बढ़ाने के लिये इंडिगो को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अन्य एयरलाइन्स की सेवाओं का भी प्रदेश में स्वागत है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की मुख्यमंत्री के हाथों इस सेवा की शुरुआत हुई है।
वहीं, सांसद आलोक संजर ने भोपाल से पूना के लिए भी सेवा की मांग की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भोपाल-हैदराबाद की सेवा सिर्फ भोपाल ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए उपलब्धि है।
इंडिगो एयर लाइन्स के अध्यक्ष रोनोजॉय दत्ता ने आशा व्यक्त की कि श्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आर्थिक विकास करेगा। उन्होंने बताया कि मुम्बई और बैंगलुरु के लिए भी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि पहले माना जाता था कि जहां नदियां है वहीं विकास होगा। आज माना जाता है कि जहां एयरपोर्ट है वही विकास होगा। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार का धन्यवाद दिया।