Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
salman khan | salman khan movie Bharat - सतीश कौशिक की फिल्म को प्रोडयूस करेंगे सलमान - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood सतीश कौशिक की फिल्म को प्रोडयूस करेंगे सलमान

सतीश कौशिक की फिल्म को प्रोडयूस करेंगे सलमान

0
सतीश कौशिक की फिल्म को प्रोडयूस करेंगे सलमान
Salman will produce Satish Kaushik's film

मुंबई 05 जनवरी :- बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म कागज
को प्रोडयूस और डिस्ट्रीब्यूशन करने जा रहे हैं।
सलमान खान ने सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तेरे नाम’ में काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। सलमान ने इस फिल्म के लिए अलग हेअर स्टाइल अपनाई थी जिसे लोगों ने काफी
पसंद किया। सलमान और सतीश कौशिक ने एक बार फिर हाथ मिलाया है। हाल ही में सतीश कौशिक ने अपने निर्देशन में ‘कागज़’ फिल्म की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

सतीश कौशिक इस फिल्म को लंबे समय से बनाना चाह रहे थे। एक बार अनिल कपूर को लेकर इस फिल्म को बनाने की योजना उन्होंने बनाई थी, लेकिन फिल्म शुरू नहीं हो पाई। आखिरकार पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म उन्होंने पूरी की है।

सलमान की आगामी फिल्म ‘भारत’ में सतीश कौशिक एक छोटा-सा रोल निभा रहे हैं। शूटिंग करते समय उन्होंने सलमान को इस फिल्म के बारे में बताया। फिल्म की कहानी सुन सलमान दंग रह गए। वे फौरन फिल्म के निर्माता बन गए। वे इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन भी अपने बैनर तले करेंगे।