Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
#MeToo : mumbai court grants bail to actor Alok Nath rape case by writer-#MeToo : बलात्कार मामले में आलोक नाथ को अग्रिम जमानत - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood #MeToo : बलात्कार मामले में आलोक नाथ को अग्रिम जमानत

#MeToo : बलात्कार मामले में आलोक नाथ को अग्रिम जमानत

0
#MeToo : बलात्कार मामले में आलोक नाथ को अग्रिम जमानत
#MeToo : mumbai court grants bail to actor Alok Nath rape case by writer
#MeToo : mumbai court grants bail to actor Alok Nath rape case by writer

मुंबई। यौन उत्पीड़न और बलात्कार के आरोपों से घिरे बॉलीवुड अभिनेता आलोक नाथ को शनिवार को बड़ी राहत मिली जब दिंडोशी सत्र अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी।

आलोक नाथ ने दिंडोशी की सत्र अदालत में इस मामले में 13 दिसंबर को जमानत की अर्जी दाखिल की थी। अभिनेता की याचिका पर 26 दिसंबर को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।

एक लेखिका ने आलोक नाथ पर 19 साल पहले बलात्कार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने ‘मी टू मूवमेंट’ के तहत आठ अक्टूबर को एक फेसबुक पोस्ट में आलोक नाथ की तरफ इशारा करते हुए बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया था। उनके आरोप के बाद कई अन्य अभिनेत्रियों ने भी आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न और बुरे बर्ताव के आरोप लगाए थे।

मुंबई पुलिस ने लेखिका की शिकायत पर आलोक नाथ के खिलाफ 21 नवंबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया था। दूसरी तरफ अभिनेता ने स्वयं पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए नंदा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।