Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress leader Priya Dutt says will not contest 2019 Lok Sabha elections-कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना किया - Sabguru News
होम Headlines कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना किया

कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना किया

0
कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना किया

मुंबई। कांग्रेस की पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने सोमवार को कहा कि मुंबई कांग्रेस इकाई में गुटबाजी के कारण वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लडेंगी।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस संबंध में ट्विटर पर लिखा है। कांग्रेस के लोग ही अंदर-अंदर कांग्रेस को नुकसान पहुंचा रहे हैं इसलिए पार्टी को पहले अपने अंदर ही ठीक करना होगा।

उन्होंने राहुल गांधी की सराहना तब की थी जब वह पार्टी के उपाध्यक्ष थे। उन्होंने कहा था कि गांधी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और निश्चित दिशा में पार्टी को ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रिया ने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राहुल गांधी की टीम की आलोचना की थी। राज बब्बर और सत्यवर्त चतुर्वेदी के साथ ही प्रिया दत्त ने भी राहुल गांधी के टीम की आलोचना की थी और कहा कि उन लोगों को चुनाव का अनुभव नहीं है।

उन्होंने जनता द्वारा चुने गए लोगों को कांग्रेस में और अधिक जिम्मेदारी की मांग की थी।सितंबर 2018 में कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पद से हटा दिया था। इसकी जानकारी उन्हें पत्र द्वारा कांग्रेस के नेता अशोक गहलोत ने दी थी।

उन्होंने ट्वीट किया कि मुझे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पद मुक्त किए जाने का पत्र मिला है। मैं सोनिया गांधी और राहुलजी को इतने वर्षों तक सेवा करने के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं एआईसीसी के अपने सभी साथियों को भी धन्यवाद देती हूं।