Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jind by-election : krishna midha become bjp candidate-भाजपा ने बनाया कृष्ण मिढा को जींद उपचुनाव में उम्मीदवार - Sabguru News
होम Haryana भाजपा ने बनाया कृष्ण मिढा को जींद उपचुनाव में उम्मीदवार

भाजपा ने बनाया कृष्ण मिढा को जींद उपचुनाव में उम्मीदवार

0
भाजपा ने बनाया कृष्ण मिढा को जींद उपचुनाव में उम्मीदवार
Jind by-election : krishna midha become bjp candidate
Jind by-election : krishna midha become bjp candidate
Jind by-election : krishna midha become bjp candidate

जींद। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की जींद विधानसभा सीट के लिए 28 जनवरी को होने वाले उप चुनाव में इसी सीट से दिवंगत विधायक हरिचंद मिढा के पुत्र कृष्ण मिढा का उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में इस उप चुनाव के लिए मिढा के नाम पर मुहर लगा दी गई जिसकी घोषणा समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने की। इस उपचुनाव के लिए दस जनवरी को नामांकन दाखिल करने का अखिरी दिन है।

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में इंडियन नेशनल लोकदल डॉ हरिचंद मिढ़ा इस सीट से विजयी रहे थे। उनका गत वर्ष 26 अगस्त को उनका निधन हो गया था। उनके बेटे कृष्ण मिढा गत नवम्बर में भाजपा में शामिल हो गए थे।

जींद विधानसभा सीट पर 12 बार हुए चुनाव में एक बार भी भाजपा नहीं जीती है और राज्य में सत्ता में रहते हुए उसे यहां खाता खोलने की चुनौती होगी। बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती यहां खाता खोलने की रहेगी।

उधर, मिढा को टिकट मिलने के बाद भाजपा में बगावत के आसार हो गए है। भाजपा प्रदेश सचिव जवाहर सैनी ने इस पर नाराजगी जताई है। वह इस उपचुनाव के लिए सम्भावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल थे। टिकट न मिलने से वह नाखुश हैं।

उन्होंने फेसबुक पर एक फोटो शेयर कर लिखा है कि पार्टी में मेरी 32 साल की समर्पित मेहनत पर दो महीने भारी पड़े, मेरा क्या कसूर था। वहीं जींद से गत बार पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ चुके पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह बरवाला भी टिकट के मजबूत दावेदार थे। कृष्ण मिढा को टिकट मिलते ही उन्होंने भी अपने समर्थकों की घर पर बैठक बुला कर आगे की रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है।

टिकट वितरण पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के निजी सचिव राजेश गोयल के सर्मथकों में भी रोष है वे भी सोशल मिडिया पर पोस्ट डालकर टिकट को गलत बता रहे हैं। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा मात्र 2257 मतों के अंतर से हारी। जींद विधानसभा सीट पर 12 बार चुनाव हुए हैं और इनमें पांच बार कांग्रेस, चार बार लोकदल और इनेलो के विधायक बने।

हरियाणा विकास पार्टी और एनसीओ का एक-एक बार तथा एक बार निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीता है। इस सीट को कांग्रेस नेता मांगेराम गुप्ता के नाम से जाना जाता है। वह यहां से 4 बार जीते और इतनी ही बार उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा। इनेलो के मिढा ने वर्ष 2014 के चुनावा में बरवाला को 2257 मतों के अंतर से पराजित किया था। डा मिढा को 31631 और बरवाला को 29374 मत मिले थे।

उधर, कृष्ण मिढा को टिकट मिलने के बाद पार्टी से नाराज बरवाला और कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला से इनेलो नेता अभय चौटाला के मिलने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि चौटाला ने इन दोनों नेताओं को अपनी पार्टी में आने और दोनों में से आपसी सहमति के बाद एक को टिकट देने की पेशकश की है।