Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
daily horoscope for friday 11 january 2019-राशिफल : 11 जनवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology राशिफल : 11 जनवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

राशिफल : 11 जनवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
राशिफल : 11 जनवरी शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2075, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, 19.55 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष:- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। यात्रा सफल रहेगी। जल्दबाजी न करें। अस्वस्थता रह सकती है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

वृष:- कार्यस्थल पर परिवर्तन भविष्य में लाभ की वृद्धि करेगा। परिवार में सुख-शांति होगी। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। सत्कर्म में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन:– धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। व्यापार अच्छा चलेगा।

कर्क:– चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है। किसी की आलोचना न करें।

सिंह:– घर-बाहर तनाव रह सकता है। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। राजकीय सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा। समस्या का हल निकलेगा।

कन्या:– संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। शत्रुता में शांति रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। धनागम सुगम होगा। कई दिनों के रुके कार्य होने के भी अवसर हैं।

तुला:- पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। शत्रुभय रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें।

वृश्चिक:– भागदौड़ अधिक होगी, लाभ कम होगा। विवाद न करें। लेनदेन में सावधानी रखें। प्रसन्नता रहेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी।

धनु:- कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। सुख के अवसर प्राप्त होंगे। धनलाभ होगा। जोखिम न लें। दिन उत्साहवर्धक रहेगा।

मकर:- भाग्योन्नति होगी। धनलाभ सुगम होगा। अचानक बड़ा खर्च हो सकता है। उत्तेजना रहेगी। विवाद न करें। घरेलू उलझनों को अनदेखा न करें।

कुंभ:- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। प्रमाद न करें। आजीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी।

मीन:- आय बढ़ सकती है। मेहमानों पर व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। ईश्वर पर विश्वास बढ़ेगा। आय से व्यय अधिक होंगे।