Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 12 in history : What happened on 12 january in Indian and World History-जनवरी 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 12 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 12 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1708 – शाहू जी उर्फ शिवाजी द्वितीय की मराठा शासक के रूप में ताजपोशी हुई।
1757 – ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तगाल से अपने कब्जे में लिया।
1863 – भारतीय आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।
1866 – ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन।
1869 – भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षाविद भगवान दास का जन्म हुआ।
1899 – भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का जन्म हुआ।
1917 – भारतीय आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी का जन्म हुआ।
1918 – हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का जन्म हुआ।
1931 – प्रसिद्ध उर्दू कवि अहमद फ़राज़ का जन्म हुआ।
1934 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फांसी दी गई।
1984 – स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गई।
1991 – अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई काे मंजूरी दी।
2001 – भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएं तैनात।
2004 – दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज आरएमएस क्वीन मैरी-2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
2005 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अमरीश पुरी का निधन हुआ।
2006 – भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2009 – प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2010 – कैरेबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में कई लाख लोगों की मौत हो गई।
2015 – कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गए।