Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
21 dead after coal mine collapses in China-चीन : कोयला खदान में हादसा, 21 की मौत - Sabguru News
होम World Asia News चीन : कोयला खदान में हादसा, 21 की मौत

चीन : कोयला खदान में हादसा, 21 की मौत

0
चीन : कोयला खदान में हादसा, 21 की मौत

शी आन। चीन के उत्तर पश्चिमी प्रांत शानक्सी में एक कोयला खान में इसका एक हिस्सा गिरने से 21 मजदूर मारे गए तथा दो अन्य इसमें फंसे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार तड़के यह जानकारी दी।

संवाद समिति शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार शेन्मू शहर में बैजी माइनिंग कंपनी लिमिटेड के लाजीआगोऊ के कोयला खान में दुर्घटना शनिवार स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:30 बजे हुई। दुर्घटना के समय खान में 87 मजदूर काम कर रहे थे। दुर्घटना के बाद उनमें से 66 को सुरक्षित निकाल लिया गया। खान में फंसे दो मजदूरों की तलाश जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।