Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
swami Vivekananda Jayanti celebrations as Youth Day in ajmer-अजमेर : युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती

अजमेर : युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती

0
अजमेर : युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती

अजमेर। विवेकानंद जयंती शनिवार को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों में कई आयोजन हुए। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर द्वारा विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा शंखनाद रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर विजय स्मारक पर भारत माता पूजन एवं सेल्फी विद स्वामीजी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने स्वामी विवेकानंद की 156वीं वर्षगांठ पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष अवतार गुर्जर, छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिननेश सिंह जादौन, दिनेश चौधरी, नेहा यादव, सीमानशी व्यास, यश राणा, महिपाल चौधरी, प्रवीण इत्यादि अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजकीय विधि महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष रचित कच्छावा के नेतृत्व में युवा दिवस के अवसर पर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की 156 की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने संकल्प लिया कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर वे सदा चलेंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष रचित कच्छावा, उपाध्यक्ष संजय परसोया,महासचिव धर्मेंद्र बाज्या, संयुक्त सचिव मुकेश मेघवाल, राम किशोर जझड़ा, हिमांशु चौहान हरकरण जाट, अनिल, गरिमा जैन, रोहित छिपा, चंद्र प्रकाश कुमावत आदि उपस्थित रहे।