Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress-JD(S) govt in Karnataka stable and strong, BJP trying to destabilise it : Mallikarjun Kharge-मजबूती से डटी है कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार : मल्लिकार्जुन - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru मजबूती से डटी है कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार : मल्लिकार्जुन

मजबूती से डटी है कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार : मल्लिकार्जुन

0
मजबूती से डटी है कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार : मल्लिकार्जुन

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर कर्नाटक की कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार को गिराने के प्रयास करने के आरोप लगाते हुए बुधवार को दावा किया कि राज्य में सरकार पूरी तरह से स्थिर है।

खड़गे ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा पहले भी कर्नाटक सरकार को अपदस्थ करने का प्रयास कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि भाजपा किसी राज्य सरकार को हटाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले विधायक तोड़ने की ऐसी कोशिशें गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भी हुई हैं। वे किसी भी जोड़-तोड़ से सरकार बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक दल की बैठक जल्द होगी और इसमें सभी विधायक मौजूद रहेंगे। खबरों के अनुसार, कांग्रेस ने 18 जनवरी को बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि आज मीडिया में, समाचार पत्रों में जो आ रहा है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है, कर्नाटक में सरकार चलेगी और हम इस सरकार को चलाएंगे।

खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार कर्नाटक में विधायकों को डरा-धमका कर, जोड़-तोड़ कर सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। विधायकों को आयकर, प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय जांच ब्यूरो और केंद्रीय सतर्कता आयोग जैसे संस्थानों का डर दिखाकर अपने कब्जे में लाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि भाजपा ने अपने विधायकों की हिफाजत करने के लिए उन्हें गुरुग्राम में छिपा रखा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि गठबंधन के सभी 118 विधायक एकजुट हैं और वे मजबूती से खड़े हैं। उन्होेंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों के गायब होने की अफवाह फैलाई जा रही है और लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।

खबरों के अनुसार, कांग्रेस के कुछ विधायकों के पार्टी नेताओं से असंतुष्ट होने और मुंबई और अन्य जगहों पर जाकर भाजपा नेताओं के साथ बातचीत करने की अटकलें गठबंधन सरकार की स्थिरता के लिए खतरा मानी जा रही हैं।

मई 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 224 सीटों में से 104 पर जीत हासिल की और वह बहुमत हासिल करने से थोड़े से अंतर से पीछे रह गई थी।