Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 17 in history : What happened on 17 january in Indian and World History-भारतीय और विश्व इतिहास में 17 जनवरी की प्रमुख घटनाएं - Sabguru News
होम Headlines भारतीय और विश्व इतिहास में 17 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

भारतीय और विश्व इतिहास में 17 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

0
भारतीय और विश्व इतिहास में 17 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 17 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1584 – मध्य यूरोपीय देश बोहेमिया ने ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया।
1595 – फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1601 – मुगल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।
1601 – फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया।
1757 – जर्मनी ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1852 – ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1863 – अमरीकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध शुरू हुआ।
1895 – फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।
1913 – रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1941 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस कलकत्ता से जर्मनी के लिए रवाना।
1945 – सोवियत संघ की सेना जर्मनी के वर्साय पहुंची।
1945 – पटकथा लेखक एवं हिन्दी फिल्मों के गीतकार जावेद अख़्तर का जन्म।
1946 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।
1948 – नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।
1976 – यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया ।
1979 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1985 – भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया।
1987 – टाटा फुटबॉल अकादमी खुला।
1989 – कर्नल जेके बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
1995 – जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप में 5372 लोगों की मौत।
2010- प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनेता ज्योति बसु का निधन।
2013 – इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोगों की मौत।