Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Amit Shah doing well, will be discharged in a day or two : bjp-अमित शाह की तबीयत में सुधार, एक दो दिन में घर लौटेंगे - Sabguru News
होम Delhi अमित शाह की तबीयत में सुधार, एक दो दिन में घर लौटेंगे

अमित शाह की तबीयत में सुधार, एक दो दिन में घर लौटेंगे

0
अमित शाह की तबीयत में सुधार, एक दो दिन में घर लौटेंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है और वह एक दो दिन में घर लौट आएंगे।

भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख एवं सांसद अनिल बलूनी ने आज यहां बताया कि शाह की तबीयत अब काफी हद तक ठीक है। वह एक दो दिन में अस्पताल से घर लौट आएंगे। उन्होंने लोगों का शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

शाह को स्वाइन फ्लू की शिकायत पर कल रात करीब नौ बजे यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। भाजपा अध्यक्ष ने स्वयं ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी।

उन्होंने ट्वीट किया था कि मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा। एम्स के निदेशक एवं वरिष्ठ चिकित्सक रणदीप गुलेरिया की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

इस बीच सर्दी एवं बुखार के कारण एम्स में पिछले कुछ दिनों से भर्ती रहे केन्द्रीय विधि, न्याय, इलैक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद की आज अस्पताल से छुट्टी हो गई और वह घर लौट आए।