Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP Received 93% of total Donations to national parties in 2017-18, reveals ADR analysis-93 प्रतिशत राजनीतिक चंदा अकेले भाजपा को मिला - Sabguru News
होम Delhi 93 प्रतिशत राजनीतिक चंदा अकेले भाजपा को मिला

93 प्रतिशत राजनीतिक चंदा अकेले भाजपा को मिला

0
93 प्रतिशत राजनीतिक चंदा अकेले भाजपा को मिला

नई दिल्ली। केंद्र तथा 16 राज्यों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी घोषित राजनीति चंदा लेने में देश में सबसे आगे रही है और वित्त वर्ष 2017-18 में कुल चंदे का 93 प्रतिशत उसके खाते में गया है।

गैर-सरकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में यह बात कही गयी है। संस्था ने 20,000 रुपए से ज्यादा के राजनीतिक चंदों के बारे में जुटाई जानकारी के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है।

उल्लेखनीय है कि 20 हजार रुपए से ज्यादा के हर राजनीतिक चंदे के बारे में राजनीतिक दलों को रिकॉर्ड रखना होता है तथा इसकी घोषणा करनी होती है।

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2017-18 में 20 हजार रुपए से ज्यादा की राशि में कुल 469.89 करोड़ रुपए का चंदा राजनीतिक दलों को दिया गया। इसमें अकेले भारतीय जनता पार्टी को 437.04 करोड़ रुपए का यानी 93.01 प्रतिशत चंदा मिला है।

वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने बताया है कि उसे पिछले वित्त वर्ष में कोई 20,000 रुपए से ज्यादा की राशि में कोई राजनीतिक चंदा नहीं मिला है। शेष 32.83 करोड़ रुपए का चंदा छह पार्टियों को मिला है।

कांग्रेस ने 777 लोगों से 26.658 करोड़ रुपये मिलने की बात कही है। बसपा पिछले 12 साल से कह रही है कि उसे 20 हजार रुपए से ज्यादा का कोई चंदा नहीं मिला है।

एडआर के अनुसार दिल्ली से सबसे ज्यादा 208.56 करोड़ रुपए, महाराष्ट्र से 71.93 करोड़ रुपए और गुजरात से 44.02 करोड़ रुपए का चंदा राजनीतिक दलों को मिला है।