Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJP Scheduled Caste wing's national convention in nagpur from january 19-20-19 एवं 20 जनवरी को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन - Sabguru News
होम Headlines 19 एवं 20 जनवरी को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन

19 एवं 20 जनवरी को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन

0
19 एवं 20 जनवरी को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन 19 ओर 20 जनवरी को नागपुर में होगा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद सत्यनारायण जटिया ने पत्रकारों को बताया कि इस अधिवेशन में राजस्थान से 250 तथा देशभर के लगभग 5 हजार भाजपा के कार्यकर्ता भाग लेंगे। अधिवेशन के दौरान केन्द्र सरकार की ओर से अनुसूचित जाति के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने जनता के हित के लिए योजनाएं बनाई है। जन-धन योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना तथा आयुष्मान भारत जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से सरकार ने आमजनता को राहत देने का काम किया है। जटिया ने कहा कि आर्थिक आधार पर गरीब वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले से केन्द्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण देने का काम किया है।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को कांग्रेस ने भारत रत्न नहीं दिया था तथा बाबा साहेब अम्बेेकर जिस वर्ग के प्रतीक बन गए थे उस वर्ग की भी कांग्रेस ने कभी मदद नहीं की। कांग्रेस अम्बेेडकर विरोधी रही है।

भाजपा ने बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के जन्म स्थल तथा उनके जीवन से जुड़े स्थानों पर कई महत्वपूर्ण कार्य किए है। संविधान दिवस मनाने का कार्य भी पहली बार भाजपा सरकार ने ही किया है।

जटिया ने कहा कि भाजपा सभी समाजों को साथ लेकर केन्द्र में पुनः सरकार बनायेगी। कांग्रेस का निरन्तर पराभव हो रहा है। इसलिए कांग्रेस बेमेल समझौते करने को भी तैयार है।