Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Rakesh Singh blame congress on mp law and order - कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा कल प्रदेश भर में देगी ज्ञापन : सिंह - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा कल प्रदेश भर में देगी ज्ञापन : सिंह

कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा कल प्रदेश भर में देगी ज्ञापन : सिंह

0
कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा कल प्रदेश भर में देगी ज्ञापन : सिंह
Rakesh Singh blame congress on mp law and order
Rakesh Singh blame congress on mp law and order
Rakesh Singh blame congress on mp law and order

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने राज्य में कांग्रेस के शासनकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाते हुए आज इस मामले में चिंता जताई और कहा कि इसके खिलाफ भाजपा शनिवार को प्रदेश भर में ज्ञापन देकर अपना विरोध जताएगी।

भाजपा की ओर से यहां जारी विज्ञप्ति में सिंह ने कहा कि पार्टी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी। सिंह स्वयं राजधानी भोपाल में पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपने जाएंगे। सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से कानून व्यवस्था बिगड़ गयी है।

इंदौर में एक व्यापारी की हत्या के बाद कल मंदसौर नगरपालिका के अध्यक्ष की हत्या और कुछ अन्य घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सिंह ने कहा कि यदि अपराधों की निरंतरता इसी प्रकार बनी रही तो प्रदेशवासियों की सुरक्षा के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ेगा।