Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
daily horoscope for sunday 20 january 2019-राशिफल : 20 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव - Sabguru News
होम Astrology राशिफल : 20 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

राशिफल : 20 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

0
राशिफल : 20 जनवरी रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। पौष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2075, शिशिर ऋतु, रवि उत्तरायण। आज आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष : – उग्रता और जिद्दी व्यवहार पर नियंत्रण रखें। परिश्रम के बाद भी निर्धारित सफलता न मिलने से मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। यात्रा के लिए योग्य समय नहीं है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। किसी भी मामले में बिना विचारे कदम न बढ़ाएं, नुकसान हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ :- आज आपकी कार्य सफलता में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास की भूमिका होगी। पितृ पक्ष की तरफ से लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के पीछे पैसे खर्च होंगे। संपत्ति सम्बंधी कानूनी दस्तावेज से जुड़े काम आज न करें।

मिथुन :- दिन के पहले हिस्से में ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझा सकते हैं। नए कार्य प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों, सगे- स्नेहियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभ होने का योग है।

कर्क :- हताशा के कारण खिन्नता अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ गलतफहमी और मनमुटाव की आशंका है। आपके अहंकार से किसी को चोट पहुंच सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन एकाग्र नहीं रहेगा। धन खर्च में वृद्धि होगी। असंतोष की भावना से मन घिरा रहेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह :- आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय लेकर आगे बढ़ सकेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी, व्यवहार में उग्रता और किसी के साथ अहंकार का टकराव होने की आशंका बनी हुई है। पिता या बुजुर्गों द्वारा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे।

कन्या :- शारीरिक और मानसिक चिंता से परेशान रहेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी के साथ झगड़े-झंझट में न पड़ें। आकस्मिक धन खर्च होगा। दांपत्यजीवन में खटास पैदा हो सकती है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य खराब होगा। नौकर वर्ग से परेशानी का अनुभव होगा।

तुला :- आज विविध क्षेत्र में लाभ मिलने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों के साथ मुलाकात, रमणीय स्थानों पर प्रवास पर्यटन का आयोजन आज आपके दैनिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। अविवाहितों के वैवाहिक संयोग निर्मित होंगे।

वृश्चिक :- आज आपका हर काम निर्विघ्न रूप से पूरा होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय में प्रगति होगी। उच्च पदाधिकारियों से धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग की बकाया राशि के पैसे मिलेंगे। संतान की प्रगति से मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से लाभ होंगे।

धनु :- आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की आशंका है। शारीरिक रूप से अशक्ति और आलस्य की भावना रहेगी। मानसिक तौर पर चिंता और व्यग्रता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर कीजिएगा। प्रतिस्पर्धियो और विरोधियों के साथ संभव हो तो विवाद से बचें।

मकर : – खानपान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की संभावना है। मरीज की चिकित्सा, प्रवास और व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएंगे। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नौकरी-धंधे के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण होगा। नए सम्बंध स्थापित करते समय सावधानी रखें।

कुंभ :- भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ प्रणय और रोमांस आपके आज के दिन को रंगीन बनाएंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय और मित्रता होगा। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

मीन :- घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वास से अच्छी तरह कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। हालांकि आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी पर आज संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।