Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
aap to fight all 13 lok sabha seats in punjab, dirty people have left party : Arvind Kejriwal-पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे : अरविंद केजरीवाल - Sabguru News
होम Headlines पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे : अरविंद केजरीवाल

पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे : अरविंद केजरीवाल

0
पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे : अरविंद केजरीवाल

संगरूर। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि पंजाब में उनकी पार्टी किसी और दल से गठजोड़ नहीं करेगी तथा लोकसभा की सभी तेरह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

केजरीवाल यहां बरनाला में आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी से पूरा देश परेशान है और यदि मोदी सत्ता में लौटे तो देश बचेगा नहीं इसीलिए सब विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं।

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। आप की पंजाब इकाई में बगावत और सुखपाल सिंह खेहरा समेत कइयों के पार्टी छोड़ जाने पर केजरीवाल ने कहा कि जो बुरे तत्व थे, पार्टी से निकल गए हैं और पार्टी साफ-सुथरी हो गई है।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन को पार्टी का चंडीगढ़ प्रत्याशी बनाने की घोषणा भी उन्होंने की। पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान ने इस अवसर पर अपनी मां की उपस्थिति में शराब छोड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एक जनवरी से वह शराब छोड़ चुके हैं।