Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Dense fire in Mandsaur tire factory 10 scorched six serious-मंदसौर : टायर फैक्ट्री में आग, आधा दर्जन लोग झुलसे - Sabguru News
होम India City News मंदसौर : टायर फैक्ट्री में आग, आधा दर्जन लोग झुलसे

मंदसौर : टायर फैक्ट्री में आग, आधा दर्जन लोग झुलसे

0
मंदसौर : टायर फैक्ट्री में आग, आधा दर्जन लोग झुलसे

मन्दसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित एक टायर फैक्ट्री में रविवार को आग लगने से आधा दर्जन व्यक्ति उस आग से झुलस गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मन्दसौर-महू रोड़ पर ग्राम मुलतानपुरा और रलायता के बीच स्थित एक टायर फैक्ट्री में आज आग लग जाने से 6 व्यक्ति झुलस गए। जिनमें से चार लोगों को इंदौर रैफर किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि फैक्ट्री में 10 व्यक्ति कार्यरत थे। इसी दौरान अज्ञात कारण से आग लग गई जिससे 6 व्यक्ति आग की चपेट में आकर झुलस गए। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गई औऱ घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया और फायर बिग्रेड की मदद से आग पर नियंत्रण किया गया है।

घायलों में से 4 की स्थिति गम्भीर होने से उनको बेहतर उपचार के लिए इंदौर रैफर किया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।