Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
January 22 in history : What happened on 22 january in Indian and World History-जनवरी 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines जनवरी 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

जनवरी 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
जनवरी 22 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारत और विश्व इतिहास में 22 जनवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1517 – तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत।
1760 – वांडीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।
1837 – दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गईं जिसमें 500 से ज्यादा मजदूर मरे।
1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
1981 – रोनाल्ड रीगन ने अमरीका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने से 61 यात्रियों की मौत।
1970 – बोइंग 747 की न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।
1996 – कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
1998 – अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया।
2002 – फ़िलीस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इजरायल का कब्ज़ा।
2002 – अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोक्यो में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
2006 – श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
2008- पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में लाक्या क़िले पर आतंकवादियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।
2009- सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूदी दी।
2015 – यूक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।