Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
PM Modi to inaugurate Subhash Chandra Bose Museum at red fort-राष्ट्र ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को याद किया - Sabguru News
होम Delhi राष्ट्र ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को याद किया

राष्ट्र ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को याद किया

0
राष्ट्र ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को याद किया

नई दिल्ली। देश ने आजादी की लड़ाई में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती पर उनकी भूमिका और राष्ट्र निर्माण में योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और याद किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले में नेताजी एवं उनकी आजाद हिंद फौज की स्मृति में बने अनूठे संग्रहालय का उद्घाटन किया। संसद के केंद्रीय कक्ष में आज सुबह नेताजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम में उनकी साहसिक और ओजस्वी भूमिका का स्मरण करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने की देशवासियों से अपील की।

कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्जित की और ट्वीट करके कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती पर उन्हें मेरा नमन। वे हमारे सबसे लोकप्रिय राष्ट्रनायकों और स्वतंत्रता संग्राम के महानतम सेनानियों में से एक हैं। आज भी हमारे देशवासी नेताजी को बड़े ही आदर और स्नेह के साथ याद करते हैं।

पीएम मोदी ने सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती के मौके पर नमन। वह एक ऐसे योद्धा थे जिन्होंने भारत को स्वतंत्र कराने के लिए खुद को समर्पित कर दिया और। हम उनके आदर्शों पर चलने और एक मजबूत भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उल्लेखनीय है कि नेताजी के नाम से प्रसिद्ध सुभाष चंद्र बोेस की आज 122वीं जयंती है। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक (वर्तमान में ओडिशा) में एक बंगाली परिवार में हुआ था।