Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
cm Ashok Gehlot speech in Assembly Rajiv Gandhi Seva - पहले की भांति होगा राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नाम-अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Headlines पहले की भांति होगा राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नाम-अशोक गहलोत

पहले की भांति होगा राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नाम-अशोक गहलोत

0
पहले की भांति होगा राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नाम-अशोक गहलोत
cm Ashok Gehlot speech in Assembly Rajiv Gandhi Seva
cm Ashok Gehlot speech in Assembly Rajiv Gandhi Seva
cm Ashok Gehlot speech in Assembly Rajiv Gandhi Seva

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में पंचायत एवं पंचायत समिति मुख्यालय स्तर पर संचालित सेवा केन्द्रों को अब पहले ही तरह पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के नाम से ही जाना जाएगा।

गहलोत ने कल विधानसभा में शून्यकाल के दौरान इस संबंध में उठाए गए सवाल पर कहा कि जिस तरह से पहले राजीव गांधी सेवा केन्द्रों का नाम बदलकर अटल सेवा केन्द्र कर दिया गया था, वह औचित्यहीन था। जबकि पूरे देश में ये सेवा केन्द्र ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्णयानुसार च्भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रच् के नाम पर ही संचालित हैं।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भारत रत्न होने के साथ ही देश के महान् नेता थे। अटल बिहारी वाजपेयी भी पूर्व प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ भारत रत्न थे। ऐसे में हमारी भावना थी कि हम इन सेवा केन्द्रों का नाम दोनों महान् शख्सियतों को समर्पित करते हुए राजीव गांधी अटल सेवा केन्द्र रखें, लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश पर अब इनका नामकरण राजीव गांधी सेवा केन्द्र ही किया जायेगा।