Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Six Indians killed in black sea shipping accident, six other missing-काला सागर मे जहाज दुघर्टना में छह भारतीयों की मौत - Sabguru News
होम Delhi काला सागर मे जहाज दुघर्टना में छह भारतीयों की मौत

काला सागर मे जहाज दुघर्टना में छह भारतीयों की मौत

0
काला सागर मे जहाज दुघर्टना में छह भारतीयों की मौत

नई दिल्ली। भारत सरकार ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की है कि काला सागर में सोमवार को दो जहाजों के बीच दुर्घटना में छह भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। इन जहाजों पर तुर्की और लीबियाई नागरिक भी थे।

विदेश मंत्रालय ने यहां जारी एक बयान में मृतकों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि छह भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है और कईं अन्य को बचा लिया गया हैं। इसके अलावा छह लोग अभी भी लापता है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूसी समुद्री और समन्वय केन्द्र नोवोस्सिक लापता लोगों की तलाश में लगे हुए हैं।

इस हादसे में कुल 14 लोगों की मौत हो गई थी और जहां यह दुर्घटना हुई थी वहां कल तक क्षतिग्रस्त जहाज से धुआं उठ रहा था। इनमें से एक जहाज कैंड़ी में 14 कर्मचारी थे जिनमें तुर्की के नौ और भारत के आठ नागरिक थे।

दूसरे जहाज मेस्त्रो में 15 कर्मचारी सवार थे जिनमें तुर्की के सात और भारत के भी सात नागरिक थे तथा एक लीबिया का प्रशिक्षु कर्मी था। प्राप्त जानकारी के अनूसार इन दोनों जहाजों का संचालन तुर्की की मिलेनियम डेनीजक्लीक गेमी कंपनी कर रही थी।