Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Florida bank shooting leaves at least 5 dead-फ्लोरिडा के एक बैंक में गोलीबारी, पांच की मौत - Sabguru News
होम World Europe/America फ्लोरिडा के एक बैंक में गोलीबारी, पांच की मौत

फ्लोरिडा के एक बैंक में गोलीबारी, पांच की मौत

0
फ्लोरिडा के एक बैंक में गोलीबारी, पांच की मौत

वाशिंगटन। अमरीका में फ्लोरिडा राज्य के सेबरिंग में बुधवार को एक बंदूकधारी ने बैंक में अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

सेबरिंग पुलिस के प्रमुख कार्ल होगलुंड ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घटनास्थल के आकलन के बाद हमें यह जानकर खेद हुआ कि इस गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हुयी है। बैंक में लोगों की निर्दयता से हत्या कर दी गई।

गोलीबारी की इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा बैंक की घेराबंदी करने के बाद संदिग्ध हमलावर ने आत्मसमर्पण कर दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक संदिग्ध हमलावर की पहचान 21 वर्षीय जेफेन जेवर के रूप में की गई है।

फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डि सेंटीस ने संदिग्ध हमलावर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। सेंट्रल फ्लोरिडा का सेबरिंग इलाका आॅर्लेंडो से 140 किलोमीटर दक्षिण में है।

गौरतलब है कि फ्लोरिडा में हाल के वर्षों में गोलीबारी की काफी घटनाएं हुईं हैं। फरवरी 2018 में, पार्कलैंड के एक हाई स्कूल में एक किशोर ने 17 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके अलावा जून 2016 में एक बंदूकधारी ने ऑर्लेंडो के एक नाइट क्लब में 49 लोगों की हत्या कर दी थी।