Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Bjp will give memorandum at vidhansabha level for karj mafi - Sabguru News
होम Latest news सत्ता छूटने के बाद भाजपा को आखिर जनता को क्या संदेश देना पड़ा

सत्ता छूटने के बाद भाजपा को आखिर जनता को क्या संदेश देना पड़ा

0
सत्ता छूटने के बाद भाजपा को आखिर जनता को क्या संदेश देना पड़ा
सिरोही में पत्रकारों को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी और उनके पीछे लगे बैनर में निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
सिरोही में पत्रकारों को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी और उनके पीछे लगे बैनर में निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
सिरोही में पत्रकारों को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी और उनके पीछे लगे बैनर में निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भाजपा 28 जनवरी को विधानसभा स्तर पर उपखण्ड अधिकारी को कांग्रेस द्वारा चुनाव में किसानों से कर्ज माफी के वायदे और गरीब सवर्णों को दस प्रतिषत आरक्षण देने के मुद्दे पर विधानसभा स्तर पर उपखण्ड अधिकारियों को ज्ञापन देगी। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले वायदा किया था कि सत्ता में आते ही दस दिन में वे किसानों का कर्ज माफ कर देगी। लेकिन, अभी तक उन्होंने कर्ज माफ नहीं किया। चैधरी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक से दस तक गिनती गिनते हुए कहा था कि ऐसे दस दिन में कर्जा माफ कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ डिफाल्टर किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्जा माफ कर रही है। इससे किसानों में गलत परम्परा का जन्म होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसानों के ऋण माफी का अपने प्रस्ताव का खुलासा करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भाजपा किसानों का कर्जा माफ होने तक कांग्रेस को उसके वायदे को याद दिलवाती रहेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की यह मांग है कि कांग्रेस सरकार षीघ्रातिषीघ्र सभी किसानों का कर्ज माफ करे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने अपने प्रयासों से देष में गरीब सवर्णों के लिए दस प्रतिषत आरक्षण की व्यवस्था कर दी, लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने इसका लाभ अब तक राजस्थान के गरीब सवर्णों को नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को षीघ्र यह आरक्षण लागू करना चाहिए। इस दौरान उनके साथ सिरोही सभापति ताराराम माली और सिरोही मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण भी मौजूद थे।
-राजे राज्य से गईं पर बैनर पर बरकरार
केन्द्रीय नेतृत्व राजस्थान में वसुंधरा राजे को निकालने पर तुली हुई है, लेकिन जिला भाजपा के ष्षुक्रवार को आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में बैनर में अब भी वसुंधरा राजे की तस्वीर लगी थी। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के नाक में दम किए रखी भाजपा की निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को केन्द्रीय नेतृत्व ने राजस्थान से अलग करने के लिए पार्टी में राश्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दे दिया था।

इसके कुछ दिनों बाद वसुंधरा राजे का बयाना मीडिया में आया जिसमें उन्होंने कहा था कि वे राजस्थान की हैं और यहीं रहेंगी। वे षादी करके यहां आई हैं और जीवन छूटने पर ही यहां से जाएंगी। राजे ने ये बयान देकर राज्य में उनके विरोधियों की खुषी का काफूर कर दिया था।

शायद यह भी एक कारण रहा हो कि जिला भाजपा भी उनके आगमन की आषंकाओं के बीच उन्हें पोस्टर से हटा नहीं पाया हो। वैसे जिलाध्यक्ष ने यह कहते हुए इस बात का बचाव किया कि वे राजे मुख्यमंत्री नहीं तो क्या, हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो हैं।