Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Saina Nehwal in Indonesia Masters Badminton Final - सायना नेहवाल इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन खिताब से एक कदम दूर - Sabguru News
होम Sports Cricket सायना नेहवाल इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन खिताब से एक कदम दूर

सायना नेहवाल इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन खिताब से एक कदम दूर

0
सायना नेहवाल इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन खिताब से एक कदम दूर
Saina Nehwal in Indonesia Masters Badminton Final
Saina Nehwal in Indonesia Masters Badminton Final
Saina Nehwal in Indonesia Masters Badminton Final

जकार्ता । आठवीं सीड सायना नेहवाल ने शनिवार को देश के गणतंत्र दिवस के दिन अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीत कर इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पूर्व नंबर एक भारतीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में छठी सीड चीन की ही बिंगजियाओ को 58 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 18-21 21-12 21-18 से हराया।विश्व रैंकिंग में नौंवें नंबर की सायना का सातवीं सीड बिंगजियाओ के खिलाफ अपने करियर में यह पहला मुकाबला था। सायना ने चीनी खिलाड़ी से पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम जीतकर फाइनल में जगह बनायी।