Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
12 year old dehradun girl raped by relative in saharanpur-देहरादून से आई 12 साल की लडकी के साथ रिश्तेदार ने किया रेप - Sabguru News
होम Headlines देहरादून से आई 12 साल की लडकी के साथ रिश्तेदार ने किया रेप

देहरादून से आई 12 साल की लडकी के साथ रिश्तेदार ने किया रेप

0
देहरादून से आई 12 साल की लडकी के साथ रिश्तेदार ने किया रेप

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद में देहरादून से रिश्तेदारी में आई थी किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि 12 वर्षीय किशोरी देवबंद कस्बे में अपने रिश्तेदारी में आई हुई थी। शनिवार रात 50 वर्षीय करीब रिश्तेदार इकबाल ने उसके साथ बलात्कार किया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पीडिता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी इकबाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।