Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
mentally disabled youth rapes five year old girl in ratlam-मंदबुद्धि युवक पर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप - Sabguru News
होम Headlines मंदबुद्धि युवक पर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

मंदबुद्धि युवक पर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

0
मंदबुद्धि युवक पर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक मंदबुद्धि युवक पर पांच साल की एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप के बाद पुलिस ने आराेपी को हिरासत में ले लिया है।

शिवगढ़ पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्ची के आरोपी की पहचान करने के बाद उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्ची के माता-पिता रविवार रात एक शादी समारोह में गए थे। घर पर बच्ची और उसके भाई सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी युवक बंटू भाभर (21) घर का ताला तोड़ कर घुसा और बच्ची को उठाकर ले गया। युवक ने खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसी बीच बच्ची की चीख सुनकर उसका भाई खेत में पहुंच गया। बच्ची के भाइयों को देख कर आरापी वहां से भाग निकला। आज सुबह परिजन के आने पर बच्ची ने घटना की जानकारी दी।

बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर सुबह से युवक की तलाश शुरु करते हुए उसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि बच्ची ने आरोपी की पहचान कर ली है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में आरोपी को अधिकतम सजा दिलवाने की कोशिश की जाएगी। शिवगढ़ पुलिस के अनुसार आरोपी मंदबुद्धि है।