Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Attempt to kill poison after rape in bikaner - रेप के बाद महिला को जहर देकर मारने का प्रयास - Sabguru News
होम Rajasthan Bikaner रेप के बाद महिला को जहर देकर मारने का प्रयास

रेप के बाद महिला को जहर देकर मारने का प्रयास

0
रेप के बाद महिला को जहर देकर मारने का प्रयास
Attempt to kill poison after rape in bikaner
Attempt to kill poison after rape in bikaner
Attempt to kill poison after rape in bikaner

बीकानेर। बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के खिलाफ महिला के साथ दुष्कर्म के बाद जहर देकर मारने का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया हैं।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के सुभाषपुरा निवासी एक महिला द्वारा यह मामला दर्ज कराया गया हैं। पीड़िता पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। जिसने पर्चा बयान में बताया कि जेलवेल टंकी निवासी असलम पिछले कई दिनों से उससे सम्पर्क कर मोबाईल पर बातें की तथा बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि उसका 38 हजार रुपए का सोने का झुमका भी ले लिया।

पीड़िता ने असलम एवं उसके माता-पिता हाजी नासिर एवं आमन हाजन पर आरोप लगाया कि उसे घर बुलाया तथा जहरीला पदार्थ मिलाकर खाना खिला दिया। जिससे चक्कर आने लगे बाद में एक टैक्सी वाले की सहायता से वह पीबीएम अस्पताल पहुंची।

पुलिस ने 35/19 धारा 366, 382, 342, 376, 328, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच आईसी एसएचओ महावीर प्रसाद को सौंपी गई है।