Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Jind, Ramgarh By Election Result 2019-उपचुनाव 2019 : राजस्थान में कांग्रेस, हरियाणा में भाजपा जीती - Sabguru News
होम Breaking उपचुनाव 2019 : राजस्थान में कांग्रेस, हरियाणा में भाजपा जीती

उपचुनाव 2019 : राजस्थान में कांग्रेस, हरियाणा में भाजपा जीती

0
उपचुनाव 2019 : राजस्थान में कांग्रेस, हरियाणा में भाजपा जीती
By-election 2019: Congress in Rajasthan, BJP won in Haryana
By-election 2019: Congress in Rajasthan, BJP won in Haryana
By-election 2019: Congress in Rajasthan, BJP won in Haryana

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुये विधानसभा की दो सीटों के चुनाव में कांग्रेस ने राजस्थान में तथा भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में जीत हासिल की है।

राजस्थान में गत दिसंबर में हुये विधानसभा चुनाव में 99 सीट जीत कर भाजपा को सत्ता से बाहर करने वाली कांग्रेस ने गुरुवार को अलवर की रामगढ़ सीट पर जीत का परचम लहराया। उसने न सिर्फ यह सीट भाजपा से छीनी बल्कि राज्य विधानसभा में अपने सदस्यों की संख्या 100 कर ली जो विधानसभा की कुल सदस्य संख्या की ठीक आधी है।

कांग्रेस की साफिया खान ने अपने निकटतम उम्मीदवार भाजपा के सुखवंत सिंह काे 12228 मतों से हराकर रामगढ़ सीट जीती। उन्हें 83311 मत तथा सुखवंत सिंह को 71053 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे जगत सिंह को 24856 मत मिले।

भाजपा ने प्रतिष्ठा का विषय बने हरियाणा की जींद विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर इतिहास रचा और इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) से यह सीट छीन कर अपनी झोली में डाल ली। भाजपा के कृष्ण मिडढा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चौटाला को 12935 मतों के अंतर से शिकस्त दी। मिडढा को 50566 तथा चौटाला को 37631 मत मिले। जींद में की यह पहली जीत है।

कांग्रेस के दिग्गज रणदीप सिंह सुरजेवाला को 22740 मतों के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। भाजपा के बागी सांसद राज कुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रत्याशी विनोद आशरी 13582 के साथ चौथे और इनेलो के उमेद सिंह रेडू 3454 मत हासिल कर पांचवे स्थान पर रहे।