Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Priyanka Chopra to play Yoga Trainer in Hollywood - हॉलीवुड फिल्म में योगा ट्रेनर का किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा - Sabguru News
होम Entertainment हॉलीवुड फिल्म में योगा ट्रेनर का किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा

हॉलीवुड फिल्म में योगा ट्रेनर का किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा

0
हॉलीवुड फिल्म में योगा ट्रेनर का किरदार निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा
Priyanka Chopra to play Yoga Trainer in Hollywood
Priyanka Chopra to play Yoga Trainer in Hollywood
Priyanka Chopra to play Yoga Trainer in Hollywood

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म में योगा ट्रेनर का किरदार निभाती नजर आएंगी।

प्रियंका ने इन दिनों बॉलीवुड से दूरी बना ली है। प्रियंका जल्द एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। ये उनकी तीसरी हॉलीवुड फिल्म होगी। ‘इज नॉट इट रोमांटिक’ एक अमरीकन-ऑस्ट्रेलियन प्रोजेक्ट है। ये फिल्म भारत में नेटफ्ल‍िक्स पर 28 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा अमरीका और कनाडा को छोड़कर पूरे विश्व में भी इसी दिन रिलीज होगी।

प्रियंका के अलावा इस फिल्म में राबेल विल्सन, लियाम हेम्सवर्थ और एडम डिवाइन भी होंगे। अमरीका और कनाडा में फिल्म पहले ही यानी 13 फरवरी को रिलीज हो जाएगी।

इस फिल्म में राबेल विल्सन न्यूयॉर्क बेस्ड आर्किटेक्ट की भूमिका निभा रही हैं जिसे अपनी पहचान बनाने के लिए वर्कप्लेस पर काफी मेहनत करनी पड़ती है। काफी कोशिशों के बाद वे आर्क‍िटेक्ट का जॉब छोड़कर कॉफी डिलेवर करने लगती है। फिल्म में प्रियंका का किरदार योगा ट्रेनर इसाबेला का है।