Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
BJp former president shows his gratitude during his acclamation function - Sabguru News
होम Latest news सिरोही बीजेपी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने यूं जताया आभार

सिरोही बीजेपी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने यूं जताया आभार

0
सिरोही बीजेपी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने यूं जताया आभार
सिरोही भाजपा के निवर्तमान और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के आभिवान्दन समारोह में मंचासीन अतिथि।
सिरोही भाजपा के निवर्तमान और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के आभिवान्दन समारोह में मंचासीन अतिथि।
सिरोही भाजपा के निवर्तमान और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के आभिवान्दन समारोह में मंचासीन अतिथि।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने शनिवार को भाजपा के जिला जनप्रतिनिधियों और पदधिकारियों की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में सहयोग देने के लिए सबके प्रति कृतज्ञता जताई। इस दौरान सिरोही नगर मण्डल ओर भाजपाइयों ने उन्हें उनके यादगार कार्यकाल की स्मृति के रूप में तलवार भेट की।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता डॉ मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रवज्जलित किया। पूर्व गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी को साफा पहना कर अभिनंदन किया।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने पूर्व जिलाध्यक्ष को आभार जताते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में सबका सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सब कार्यकर्ताओ ने पार्टी में समर्पण भाव से कार्य किया है, उसी तरह के मार्गदर्शन और सहयोग उन्हें भी मिलता रहेगा।

पूर्व गोपालनराज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने संगठन में लंबे अरसे से पार्टी में सेवा करते हुए कार्यकर्ताओ का दिल जीता है। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाने का आव्हान किया।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कमलेश दवे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गनपत सिंह राठौड़ ओर भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख हरीश दवे दमयंती डाबी ने भी संबोधित किया और निवर्तमान जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी को संगठन का कुशल योद्धा बताया।

भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियो को हॄदय से आभार जताते हुए कहा कि उनके पांच साल के जिलाध्यक्ष कार्यकाल में आप सबने उन्हें संगठन के कार्य में जो सहयोग दिया है उसके लिए वे आजीवन कृतज्ञ रहेंगे।

सिरोही में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में उपस्थित भाजपाई।

सिरोही में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में उपस्थित भाजपाई।उन्होंने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित को उससे ज्यादा देकर मिशन 2019 में भाजपा को लोकसभा चुनाव जिताने के अभियान में युध्द स्तर पर जुटना है। सभापति ताराराम माली, प्रधान प्रज्ञा कुंवर, चेयरमेन सीमा भाटिया, प्रधान पूंजाराम का साफा पहना कर और भाजपा का दुपट्टा ओढ़ा स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिनेश बिंदल ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष हिम्मत राजपुरोहित, जिला महामंत्री मदन सिंह थल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी, जिला मंत्री मदन सिंह थल, नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह चारण, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हरजीराम चौधरी पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, प्रकाश भाटी, गनपत सिंह देवड़ा, मीडिया प्रभारी चिराग राबल, मुकेश कोठारी, विजय गौठवाल, कैलाश रावल, हेमलता पुरोहित, कालुराम चौधरी, डायालाल दवे, अर्जुन पुरोहित, जालाराम पुरोहित, नरसाराम चौधरी, सुरेन्द्र मेवाडा, अशोक रावल, रामलाल देवासी, गंगाराम गोयल, समेत दर्जनों पदाधिकारो ओर जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।