Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
France 'Yellow Vest' protests continue for 12th straight week-फ्रांस में ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन में 58,600 लोगों ने लिया हिस्सा - Sabguru News
होम World Europe/America फ्रांस में ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन में 58,600 लोगों ने लिया हिस्सा

फ्रांस में ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन में 58,600 लोगों ने लिया हिस्सा

0
फ्रांस में ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन में 58,600 लोगों ने लिया हिस्सा

पेरिस। फ्रांस में ईंधन के करों में वृद्धि एवं महंगाई के खिलाफ ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन में शनिवार को लगभग 58,600 लोगों ने हिस्सा लिया। स्थानीय मीडिया ने आंतरिक मंत्रालय के हवाले से यह सूची जारी की है।

रेडियो प्रसारण सेवा फ्रांस इंफो ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गत शनिवार को लगभग 69,000 प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे, जिसमें से चार हजार लोगों ने राजधानी पेरिस में आयोजित रैली में हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि फ्रांस में सरकार के खिलाफ गत बारह सप्ताह से प्रदर्शन हो रहे हैं। नंबर मध्य में ईंधन के करों में वृद्धि की योजना के विरोध में शुरू हुई प्रदर्शन ने जल्द ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आर्थिक नीतियों और महंगाई के खिलाफ व्यापक आन्दोलन का रूप ले लिया।

विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़पें भी हुई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस दौरान लगभग 19 हजार प्रदर्शनकारी तथा लगभग 12 हजार पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।