Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 4 in history : What happened on 4February in Indian and World History-फरवरी 4 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 4 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 4 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 4 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 04 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1620 – हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डिनेंड द्वितीय ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
162 – शाहजहां को आगरा का सम्राट घोषित किया गया।
1783 – इटली के कैलब्रिया में आए प्रलयंकारी भूकंप से 50 हजार लोगों की मौत।
1789- जॉर्ज वाशिंगटन अमेरिका के राष्‍ट्रपति और जॉन एडम्‍स उप राष्‍ट्रपति चुने गए।
1797 – इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आए विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गए।
1847 – मैरीलैंड में अमरीका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गई।
1881 – लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र ‘केसरी’ का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1895 – अमरीका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।
1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।
1932 – न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।
1938 – मशहूर भारतीय कथक नर्तक बिरजू महाराज का जन्‍म हुआ।
1948 – श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।
1965 – अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1976 – अमरीकी देशों ग्वाटेमाला और होंडुरास में भीषण भूकंप से 22000 लोगों की मौत।
1978 – जूलियस जयवर्धने ने श्रीलंका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण लिया।
1990 – केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित।
1994 – अमरीका ने वियतनाम पर से व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।
1998 – अफ़ग़ानिस्तान में आए भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मौत।
2002 – प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का निधन।
2004 – सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लांच।
2006 – अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के परमाणु हथियार बनाए जाने के मामले को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भेजा।
2007 – पूर्व अमरीकी उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।
2008- पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फिदायीन हमला किया।