Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
former rajasthan bjp chief ashok parnami attends bjp meeting in ajmer-लोकसभा चुनाव की रणनीति पर अजमेर बीजेपी का मंथन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer लोकसभा चुनाव की रणनीति पर अजमेर बीजेपी का मंथन

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर अजमेर बीजेपी का मंथन

0
लोकसभा चुनाव की रणनीति पर अजमेर बीजेपी का मंथन

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर लोकसभा की आवश्यक बैठक सोमवार को एक निजी समारोह स्थल पर आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की व केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दिए गए कार्यक्रमों को आने वाले समय में किस प्रकार की क्रियान्वित किया जाना है इसको लेकर दिशा निर्देश दिए गए।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अजमेर लोकसभा के प्रवासी योजना प्रभारी परनामी ने कहा कि विगत वर्षों में भाजपा के शासन में प्रदेश हो या केंद्र जनकल्याणकारी योजनाओं से हर व्यक्ति लाभान्वित हुआ है। लोकसभा उपचुनाव में 8 विधानसभाओं पर भाजपा की हार हुई थी परंतु विधानसभा चुनाव में 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज की और 2 निर्दलीय व दो पर कांग्रेस को जीत मिली।

यह जीत भाजपा की अजमेर शहर व अजमेर देहात और जयपुर देहात की मजबूत संगठन और सामंजस्य का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कई घोषणाएं आने लगती है पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम विगत 5 वर्षों में किए गए कार्यों पर जनता के बीच जाएंगे व अपने कार्यो के आधार पर भाजपा के पक्ष मे वोट मांगेंगे।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कहा कि हम पूर्ण कर्जमाफी करेंगे किंतु अब सरकार बनने के बाद किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। पूर्ण कर्ज माफी के लिए 99000 करोड रुपए का कर्ज माफ करना होगा जिसके लिए सरकार के पास कोई रोडमैप नहीं है। जब तक सरकार अपने पूर्ण कर्ज माफी के वादे को पूरा नहीं करती भाजपा चैन से नहीं बैठेगी।

उन्होंने कहा की पिछले लोकसभा चुनाव में हमने 25 में से 25 सीटें जीती और देश को नई ऊंचाई पर लाने वाली सरकार हमें मिली। हम पुनः जनता के बीच जाकर इसी जनाधार को प्राप्त करेंगे। राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने की मोदी जी के लक्ष्य मैं अपनी महत्व पूर्ण आहुति देंगे। आज भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए एकजुट हो चुका है और लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मत दिलवाने के लिए कमर कस चुका है।

अब हम सबको केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में लग जाना चाहिए। हमारी केन्द्र की योजनाओं से देश के सभी वर्गों लाभान्वित हुए हैं। हम संगठनात्मक रूप से बहुत मजबूत हैं। हमें बस योजनाओं व विकास कार्यो को लेकर आम जन तक पहुंचना है।

अभी राजस्थान मे कांग्रेस ने भ्रम के आधार पर सरकार बनाई है। कांग्रेस ने कहा था हम सम्पूर्ण कर्जा माफ करेंगे। आज उस वादे से कांग्रेस मुकर रही है। दस दिन से ज्यादा हो गए कांग्रेस को ये तक पता नहीं कि सम्पूर्ण कर्जा माफी मे कितने किसान आएंगे। भाजपा कार्यकर्ता 8 फरवरी को जेल भरो आन्दोलन करेंगे और किसानों की आवाज बनकर संपूर्ण कर्जा माफी के लिए राजस्थान सरकार के द्वारा दिए गए धोखे का विरोध करेंगे।

आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए भाजपा शहर जिलाध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने कहा कि
9 फरवरी को प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन अजमेर में आयोजित होगा जिसमे सीए, सीएस, डॉक्टर, अधिवक्ता, व्यापारी, सहित सभी वर्ग के प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे।

10 फरवरी को सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम जिसमे वन रैंक वन पेंशन योजन सहित सैनिकों के लिए किए गए कार्यो की जानकारी जाएगी। देश के सेवानिवृत्त सैनिकों से निवेदन किया जाएगा कि पहले आपने फ़ौज में रहकर देश के लिए कार्य किया अब आप भाजपा में रह कर राष्ट्र के लिए कार्य करें।

11 फरवरी को समर्पण दिवस मनाया जाएगा जिसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपनी स्व इच्छा से संगठन के लिए समर्पण राशि देंगे।

13 व 14 फरवरी को मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा का झंडा लगाया जाएगा। अपने मित्र व पड़ोसियों से निवेदन कर उनके घर पर झंडे लगाने का प्रयास किया जाएगा।

16 फरवरी को शक्ति केन्द्र सम्मेलन ब्यावर में आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहेंगे। अपनी बूथ स्तर तक की टीम को सक्रिय करने का लक्ष्य रखा जाएगा।

23 फरवरी को युवा सम्मेलन के माध्यम से सभी युवा वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
2 मार्च को मोटर साईकिल वाहन रैली जिसके माध्यम से भी सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा।

देहात अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत ने कहा कि वर्तमान समय में अजमेर मे भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा निचले स्तर तक मजबूत है। प्रदेश के सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की भूमिका सदैव सक्रिय रही है। हम अजमेर लोकसभा का चुनाव भारी बहुमत के साथ हर हाल में जीतेंगे।

कार्यक्रम के अंत में लोकसभा प्रभारी तुलसीराम शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में उत्तर विधायक एवं लोकसभा क्लस्टर प्रभारी वासुदेव देवनानी, दक्षिण विधायक अनिता भदेल, रामस्वरूप लांबा, अरविंद गर्ग, भागीरथ चौधरी, विकास चौधरी, प्रधान अशोक सिंह रावत, हरीश झमनानी, नवलराय बच्चानी, बाबूलाल सिंगारिया, श्रीकिशन सोनगरा, महापौर धर्मेंद्र गहलोत, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, सुरेंद्र सिंह शेखावत, सरिता गेना, सोमरत्न आर्य, धर्मेश जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।