Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
indian national congress seva dal national meet in ajmer from february 14-राहुल गांधी के अजमेर दौरे की तैयारियों में जुटा सेवा दल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer राहुल गांधी के अजमेर दौरे की तैयारियों में जुटा सेवा दल

राहुल गांधी के अजमेर दौरे की तैयारियों में जुटा सेवा दल

0
राहुल गांधी के अजमेर दौरे की तैयारियों में जुटा सेवा दल

अजमेर। पटेल मैदान परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय महाअधिवेशन को लेकर एवं अधिवेशन में 14 फरवरी को राहुल गांधी के आगमन की तैयारियों के संदर्भ में राजस्थान कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला मुख्य संगठकों, महिला संगठकों, युवा सेवादल ब्रिगेड के पदाधिकारियों की बैठक राष्ट्रीय सेवा दल अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ले ली।

अजमेर कांग्रेस सेवा दल के जिला मुख्य संगठक देशराज मेहरा ने बताया कि इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देसाई व प्रदेशाध्यक्ष मसूदा विधायक राकेश पारीक राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ कायड विश्राम स्थली का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने भोजन, टेंट, पानी व्यवस्था को लेकर चर्चा की। बैठक में देसाई ने पदाधिकारियों को जिलेवार भीड लाने के लिए ग्रुप बनाकर संभागवार लक्ष्य दिए। उन्होंने बताया कि यह महा अधिवेशन 35 साल बाद राजस्थान में होने जा रहा है। इसलिए यह इतिहास बनना चाहिए। यंग ब्रिगेड साथियों की संख्या अधिक हो जिससे कि राहुल गांधी को पता चल सके कि युवाओं में उनके प्रति कितना जोश है।

संभागवार बैठक में प्रदेशाध्यक्ष राहेश पारीक ने संभाग प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने संभाग से संख्या बल को लिखित में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभी तो राजस्थान में एक सेवादल टोपी विधायक के रूप में राजस्थान विधानसभा में पहुंची है। यंग ब्रिगेड प्रदेश्शाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने भी संबोधित किया तथा यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे। जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष देशराज मेहरा ने आभार जताया।

बैठक में प्रदेश संगठक कुंदन सिंह रावत, प्रदेश सचिव देशबंधु शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र अडना, बीएल भाटी, महेन्द्र सिंह खेडी, देहात सेवा दल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सेत बडी संख्या में सेवादल पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।