Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
February 8 in history : What happened on February 8 in Indian and World History-फरवरी 8 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines फरवरी 8 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

फरवरी 8 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
फरवरी 8 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 08 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1872 – अंडमान जेल (सेल्यूलर जेल या ‘कालापानी’) में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
1897 – देश के तीसरे राष्‍ट्रपति जाकिर हुसैन का जन्‍म।
1963 – पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन का जन्‍म।
1999 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से रवाना।
2002 – भारत व रूस के बीच चार रक्षा समझौते संपन्न, विमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटका।
2005 – इजराइल और फिलीस्तीन के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी।
2006 – सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते संपन्न।
2007 – भूटान नरेश की प्रथम भारतीय यात्रा।
2008 – अमरीका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में जॉन मैक्केन को रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया। अमरीका के अंतरिक्ष यान अटलांटिस को फ़्लोरिडा के केनवाल से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र आईएसएस के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया।
2009 – हज़ारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।
2010 – श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ़ के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए।