Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Dargah Dewan Syed Zainul Abedin nominated member of Central Wakf Council-दरगाह दीवान केन्द्रीय वक्फ परिषद के सदस्य मनोनीत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer दरगाह दीवान केन्द्रीय वक्फ परिषद के सदस्य मनोनीत

दरगाह दीवान केन्द्रीय वक्फ परिषद के सदस्य मनोनीत

0
दरगाह दीवान केन्द्रीय वक्फ परिषद के सदस्य मनोनीत

अजमेर। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलातों के मंत्रालय ने अजमेर दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन को केंद्रीय वक्फ परिषद में सदस्य मनोनीत किया है। जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। यह मनोनयन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की पहल पर हुआ है। केंद्रीय वक्फ परिषद के अधीन पूरे देश की वक्फ संपत्तियां आती है, जिसके चलते इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

इससे पहले दरगाह दीवान आबेदीन को इसी पद पर वर्ष 2015 में केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने मनोनीत किया था। वे नवंबर 2018 तक बतौर सदस्य कायम रहे लेकिन उनकी कार्यशैली को देखते हुए मंत्रालय ने एक बार फिर अगले तीन वर्षों के लिए बतौर सदस्य मनोनीत किया गया है। वक्फ परिषद में पूरे देश से कोई बीस सदस्य सरकार की ओर से मनोनीत किए जाते है।

गौरतलब है कि दरगाह दीवान के महत्व को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव संस्थान का भी सदस्य बना रखा है जिसके चेयरमैन देश के गृहमंत्री है और कमेटी में अन्य कैबिनेट मंत्री भी है।