Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
indira gandhi smarak in ajmer news-अजमेर में इंदिरा की प्रतिमा के दो साल से लोकार्पण का इंतजार - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में इंदिरा की प्रतिमा के दो साल से लोकार्पण का इंतजार

अजमेर में इंदिरा की प्रतिमा के दो साल से लोकार्पण का इंतजार

0
अजमेर में इंदिरा की प्रतिमा के दो साल से लोकार्पण का इंतजार

अजमेर। राजस्थान के अजमेर शहर में भारत रत्न प्राप्त देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा को पिछले दो वर्षों से लोकार्पण का इंतजार है।

शहर के स्टेशन रोड पर प्रतिमा के लोकार्पण की बात होती रही और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट जब पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष बने तब इसका लोकार्पण कराया जाना प्रस्तावित था। उसके बाद अनेक मौके ऐसे आए जब राजस्थान विधानसभा चुनाव के पहले अनेकों बार पायलट का अजमेर आना हुआ लेकिन मूर्ति के लोकार्पण का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया।

इसके बाद राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। शहर कांग्रेस मूर्ति का लोकार्पण उनके हाथों कराए जाने की बात की चर्चा होने लगी लेकिन वह भी संभव नहीं हो पाया जबकि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान गांधी भी अजमेर पुष्कर आकर लौट गए। वर्तमान में राज्य में कांग्रेस की सरकार हैं तथा अशोक गहलोत मुख्यमंत्री तथा पायलट उपमुख्यमंत्री है। इसके बावजूद अभी तक इंदिरा की मूर्ति का लोकार्पण नहीं हो पाया है।

सूत्रों के अनुसार एक नया मौका फिर सामने आ रहा है जब 13 एवं 14 फरवरी को अजमेर के कायड़ में सेवादल का राष्ट्रीय महाअधिवेशन होने जा रहा है। अधिवेशन के दौरान दोनों दिन गहलोत एवं पायलट कायड़ में रहेंगे। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन 14 फरवरी को समापन सत्र में राहुल गांधी भी अजमेर आएंगे।

गौरतलब है कि इंदिरा गांधी स्मारक का लोकार्पण 18 नवंबर 2006 को अजमेर नगर निगम के भाजपा बोर्ड सभापति धर्मेंद्र गहलोत की अध्यक्षता तथा वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व मंत्री ललित भाटी की मौजूदगी में हुआ था।

इसके बाद नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष रहे डॉ. गोपाल बाहेती के कार्यकाल में मूर्ति निर्माण का कार्य हुआ और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के प्रयासों से मूर्ति भी स्थापित कर ली गई लेकिन करीब दो साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद आज तक मूर्ति का लोकार्पण नहीं हो पाया है।