Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
RSS supports will be removed in Rajasthan, Madhyapradesh and Chhattisgarh : Rahul Gandhi-राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में संघ समर्थक हटाए जाएंगे: राहुल गांधी - Sabguru News
होम Breaking राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में संघ समर्थक हटाए जाएंगे: राहुल गांधी

राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में संघ समर्थक हटाए जाएंगे: राहुल गांधी

0
राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में संघ समर्थक हटाए जाएंगे: राहुल गांधी
Rahul Gandhi address national convention of AICC Minority Department
Rahul Gandhi address national convention of AICC Minority Department
Rahul Gandhi address national convention of AICC Minority Department

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर राष्ट्रीय संस्थानों पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी की राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राज्य सरकारें अपनी संस्थाओं से संघ समर्थकों को हटाएगी।

गांधी ने यहां पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काे ‘कायर’ करार दिया और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा, राफेल, अर्थव्यवस्था और रोजगार पर बहस करने की चुनौती दी। उन्होेंने कहा कि मोदी को बीते पांच वर्ष के दौरान मैं पूरी तरह से जान गया हूं। वह कायर है और उनके सामने डटकर खड़े हो जाओ तो वह भाग खड़े होते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ न्यायपालिका से लेकर चुनाव आयोग तक राष्ट्रीय संस्थानों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है लेकिन इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकारें अपने संस्थानों से संघ समर्थित लोगों को बाहर निकालेंगी।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल के दौरान सभी संस्थानों में संघ समर्थक भर दिये गये। अब इन्हें बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में संघ को पिछली सरकार ने 800 करोड़ रुपए दिए।

गांधी ने कहा कि मोदी के चेहरे पर ‘डर’ स्पष्ट रुप से दिखायी देता है और वह जान गए हैं कि लोगों को बांटकर देश पर शासन नहीं किया जा सकता। उन्होेंने कहा कि मोदी का जादू खत्म हो चुका है। डोकलाम में चीन की सेना घुस गई और मोदी बिना किसी एजेंडा चीन चले गए और हाथ जोड़ दिए।

गांधी ने कहा कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस तीन तलाक संबंधी विवादास्पद कानून को समाप्त कर देगी। उन्होंने कहा कि यह देश प्रत्येक भारतीय नागरिक है। यह वास्तव में दो विचारधाराओं के खिलाफ संघर्ष है। अल्पसंख्यक समुदायों ने राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक चरण में योगदान दिया है। इस देश को प्रत्येक धर्म के लोगों ने बनाया है। यह देश सभी का है।

उच्चतम न्यायालय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र के संस्थानों को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस तथा प्रत्येक राजनीतिक दल की है। ये संस्थान किसी एक राजनीतिक दल का नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा अपने आप को देश से ऊपर सोचती है लेकिन अगले तीन महीनों के दौरान उसे बता दिया जाएगा कि देश उससे ऊपर है।

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए गांधी ने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था दो प्रतिशत घट गयी है। इसके बाद केंद्र सरकार ने ‘गब्बर सिंह टैक्स’ लागू कर दिया जिससे मध्यम वर्ग और गरीब बुरी तरह प्रभावित हुए।